news-details

शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर
प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने गेहूं खरीद, बिजली-पानी आपूर्ति, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और आगामी वन महोत्सव के तहत होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनआंदोलन बनाने और अमृत सरोवर, तालाब, सड़क, नदी व नहर किनारे अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही 5 जून से 21 जून तक चलने वाले “सेवा के 12 वर्ष” जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अभियान के तहत जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले, स्वच्छता अभियान, किसान कार्यशालाएं, योग कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, छाया और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।