
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ने और अधिवक्ताओं के हित में दिन रात काम करने का भरोसा दिया है। कहा है कि पारदर्शी व्यवस्था से सुल्तानपुर बार एसोसिएशन को मजबूत बनाएंगे।