news-details

श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जिला श्रम बंधु समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की संख्या बढ़ाने तथा लाभार्थियों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों के अधिकाधिक आवेदन कराकर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए।समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अभी 58 प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों का पंजीकरण शेष है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को 19 जून 2026 से पूर्व सभी लंबित पंजीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिएप्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में प्रगति बढ़ाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया।बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रमिक संगठन प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।