news-details

श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों का व्यापक निरीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान कई निर्माण स्थलों का भौतिक सत्यापन कर श्रम कानूनों के अनुपालन की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय रीवन, यमुना और बेतवा सेतु परियोजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों के लिए उपलब्ध पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा उपकरण और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गति जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उन श्रमिकों का जीवन और सम्मान है जो इन परियोजनाओं को धरातल पर साकार करते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। जहां भी कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।साथ ही सभी अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों का श्रम बोर्ड में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए ताकि उन्हें दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।