
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कस्बा क्षेत्र के कुशमरा स्थित मेला ग्राउंड में श्री विष्णु महायज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमद्भागवत महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जून को कलश यात्रा के साथ हुई थी। 6 से 10 जून तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार कथा का समापन 11 जून को होगा, जबकि 13 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य शिवमकांत शास्त्री एवं रामप्रपन्नाचार्य धाम वृंदावन के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं। कथा श्रवण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।