news-details

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झोपड़ी जलकर खाक, गृहस्थी का सामान और नकदी नष्ट

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS ग्राम पंचायत भैदपुर के मजरा दासीपुर में शुक्रवार देर शाम एक झोपड़ी में आग लगने से एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।दासीपुर निवासी 26 वर्षीय रविनाथ के अनुसार, वह शुक्रवार शाम भोजन के बाद झोपड़ी में लेटा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान, कपड़े, राशन और करीब दस हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो चुके थे।सूचना पर पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की पुष्टि की है।