
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। वरिष्ठ भाजपा नेता , उद्योग पति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वाले लोगों ने करोड़ों लोगों की आस्था पर गहरी चोट पहुंचाई है। चंदा और चढ़ावा चोरी करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। "देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यदि किसी ने भ्रष्टाचार या चोरी की है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होगी। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।"उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। उनका कहना था कि "कुछ ऐसे लोग आज आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं जो न राम मंदिर आंदोलन में शामिल हुए, न मंदिर निर्माण में सहयोग किया और न ही आज तक प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या गए। ऐसे लोगों को बयानबाजी का अधिकार नहीं है राजेश मसाला ने कहा कि इस पूरे विवाद से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए दान देने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है न किसी को होना चाहिए। "यदि किसी ने दान की राशि में गड़बड़ी की है तो वह भगवान के न्याय से भी नहीं बच पाएगा।"उन्होंने बताया कि उन्होंने राम मंदिर और अयोध्या के विकास कार्यों के लिए अब तक करीब 5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसमें 1 करोड़ 25 लाख रुपये मंदिर निर्माण के लिए, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से धर्मपथ पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण तथा करीब 90 लाख रुपये मूल्य का मसाला (निर्माण सामग्री) दान किया गया है।
राजेश मसाला ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और यदि किसी ने श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है तो उसे कानून और भगवान—दोनों के न्याय का सामना करना पड़ेगा।