news-details

श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामला: ऑडिट रिपोर्ट में उठे थे सवाल, SIT जांच में सामने आईं खामियां

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट के गठन के कुछ समय बाद एक निजी ऑडिट फर्म ने मंदिर प्रबंधन को बेहद गैर-पेशेवर बताते हुए सुधार के सुझाव दिए थे।ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया था कि मंदिर को मिलने वाले दान का व्यवस्थित रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था। फर्म ने फंड मैनेजमेंट, गहनों के स्टॉक रजिस्टर, बैंक रिकॉर्ड, डेटा सुरक्षा और कर्मचारियों की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही मंदिर संचालन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस (SOP) बनाने की सलाह दी गई थी।मामले की जांच कर रही SIT ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। जांच में दानपेटियों से नकदी निकालने, गिनती और बैंक में जमा करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी समेत कई बिंदु सामने आने की बात कही गई है।जांच में यह भी सामने आया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं मिला। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया, नियुक्तियों और CCTV रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।रिपोर्ट के अनुसार मंदिर ट्रस्ट को गठन के बाद अब तक बड़ी मात्रा में नकद दान और कीमती वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। ऐसे में सुरक्षा, पारदर्शिता और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर उठे सवालों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है।