
जितेन्द्र सिंह बबलू के साथ सैकड़ों लोगों ने बसपा का झंडा थामा
विरोधी सफल नहीं होंगे, यूपी जनता ने कर ली है बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी
संजीव भारती
अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या से सोमवार को बहुजन समाज पार्टी ने 2027के चुनाव में जीत और सरकार बनाने का आगाज किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल की उपस्थिति में जितेन्द्र सिंह बबलू की ज्वाइनिंग के अवसर पर रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ जुटी। हजारों लोगों ने बसपा के नीले झंडे के साथ 2027में हाथी का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बहुजन समाज पार्टी के साथ है, विरोधी लाख कोशिश कर लें,2027में यूपी में बसपा की सरकार बनेगी। स्टिंग ऑपरेशन और झूठ मूठ की बयानबाजी से उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं को अब गुमराह नहीं कर सकते हैं। कानून के राज और सर्वसमाज के हितों के लिए यूपी की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।लगभग 15किमी के रोड शो में बसपा समर्थकों ने जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष और जितेन्द्र सिंह बबलू का भारी भरकम स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।जितेन्द्र सिंह बबलू के साथ भाजपा और निषाद पार्टी के सैकड़ों समर्थकों ने बहुजन समाज पार्टी का नीला झन्डा थामा। भाजपा नेता राजमणि पांडेय के साथ ब्राह्मण समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में बहन मायावती जिन्दाबाद के नारे लगाते देखे गए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में जनपद अयोध्या और बीकापुर विधानसभा के बसपा पदाधिकारियों ने बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और जितेन्द्र सिंह बबलू का स्वागत किया।कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य मंडल प्रभारी गया शंकर कश्यप, महेंद्र प्रताप आनंद, प्रदीप भारती आदि ने संबोधित किया।राम गोपाल कोरी,जितेन्द्र पाल,राम प्रकाश पाल, अरविंद भारती, नितिन चौधरी, सुजीत कुमार कोरी, आशीष गौतम, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अशोक रावत,राम गोपाल, जीतबहादुर आदि पार्टी नेता मंच पर मौजूद रहे।
पचास किलोमीटर के रोड शो से नीलामय हुआ बीकापुर
अमेठी।कुडहा सादात से जितेन्द्र सिंह बबलू का रोड शो शुरू हुआ।रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल के काफिले में सैकड़ों चार पहिया वाहन और बाइक सवार शामिल हुए। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बसपा नेताओं ने रोड शो शुरू किया। सोहावल, मसौधा होते हुए जलालपुर, बीकापुर कार्यक्रम स्थल तक जगह जगह बसपा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष और जितेन्द्र सिंह बबलू का स्वागत किया।
इनसेट
सभी समस्याओं के समाधान के लिए बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाएगी यूपी की जनता -विश्व नाथ पाल
अमेठी। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश बसपा अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा के शासन काल को देख चुकी है। बसपा का शासन काल भी देख चुकी है। तीनों शासन काल की तुलना के बाद जनता ने उत्तर प्रदेश में कानून के राज और सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।इसके पूर्व अपने भाषण में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय प्रदेश की जनता खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। छात्र और नौजवान ठगे जा रहे हैं। सारी परीक्षाएं लीक हो रही हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और कांग्रेस को जातिवादी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी बताया और कहा कि सपा ने बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है। पदोन्नति में आरक्षण और ठेकेदारी में आरक्षण खत्म करने का काम अखिलेश यादव की सरकार ने किया है।सपा का पीडीए, परिवार डेवलपमेंट एलांइस के अलावा और कुछ नहीं है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोग -एक नज़र
सुशील कुमार कनौजिया
केशवराम निषाद
अरविन्द निषाद
वृन्तत्ती कोरी
विजय निषाद
अनुराग निषाद
राम बदल कोरी
वीरेन्द्र कुमार कोरी
बालक राम कोरी
राम प्रकाश कोरी
अजय कुमार सरोज
उदयराज
रंजीत कुमार
अंगनूराम
सचिन
कपिल देव यादव
झारखण्ड गौतम
वीरेन्द्र गौतम
यहावली गौतम
बाबा राम राज
राजमणि पाण्डेय (भाजपा छोड़)
पारस पाण्डेय
मयंक तिवारी
शुभम ओझा
अरुण मिश्रा
गुड्डू प्रजापति
लक्ष्मी प्रजापति
(सपा छोडकर)
अजीत शुक्ला
अशोक मौर्या
मस्सन भाई
शमशेर खान
अनिल निषाद
विजय निषाद
राम गुलाम
ओम प्रकाश वर्मा
शैलेन्द्र वर्मा प्रधान
रोशन चौरसिया
राम धीरज यादव
शगुन वर्मा
विमल वर्मा
अरुण भार्ती
रवीन्द्र वर्मा