
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
जूही लाल कॉलोनी स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर कमेटी की ओर से 56 चौराहा परिसर में 16वें विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियों में कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। आयोजन से जुड़े आनंद तिवारी, राजू दुबे, राजू श्रीवास्तव, श्यामू सैनी, दीपक शर्मा, आशु यादव, शिवम मिश्रा, हर्षित द्विवेदी, विशाल सिंह, आदित्य श्रीवास्तव और दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।