
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । सोमवार को रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में श्री अरविंद जी का जन्म भारत की स्वतंत्रता का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर जेपी सिंह बृजेश शास्त्री विद्यालय की व्यवस्थापिका डॉक्टर तूलिका गुप्ता प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने श्री अरविंद श्री मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं श्री अरविंद जी के भजन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जेपी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि अरविंद एक योगी एवं दार्शनिक थे।15 अगस्त 1872 को कोलकाता में जन्मे थे। युवावस्था में स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी के रूप में भाग लिया था। 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के अवसर पर देश के नाम अपने प्रसिद्ध संदेश में पांच मुख्य स्वप्न का उल्लेख किया था, एक स्वतंत्र और संयुक्त भारत, एशियाई देशों का उत्थान, भारत का आध्यात्मिक उपहार, एक विश्व संघ मानव चेतना का विकास इन सभी पर विस्तार सेअपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश शास्त्री ने छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन रंजना मिश्रा ने किया।विद्यालय की व्यवस्थापिका डॉक्टर तूलिका गुप्ता ने डॉ जेपी सिंह के जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ तथा प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।डॉक्टर जेपी सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 25 गमले पौधे सहित विद्यालय को समर्पित किया। समस्त छात्राओं को अपने माता-पिता के नाम पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने आए हुए अतिथियों आभार व्यक्त किया।