news-details

शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में मनी पटेल जयंती

You can share this post!

भारत के बिस्मार्क सरदार पटेल ने किया 560 देशी रियासतों का एकीकरण


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रभातफेरी, माल्यार्पण और विचार गोष्ठी के आयोजन किए गए। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने अधीनस्थ कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में विचार गोष्ठी के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।इं प्र अ संजीव कुमार और संकुल शिक्षक देवांशु सिंह ने स्टाफ के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।इं प्र अ संजीव कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने 560देशी रियासतों का एकीकरण किया। उन्हें भारत का बिस्मार्क कहा जाता है।देवांशु सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किसानों के हित में 1918में खेड़ा सत्याग्रह और 1928में बारदोली सत्याग्रह किया।कार्यक्रम में शिक्षामित्र लालती देवी, शिवकरन गुप्ता,रिपु मौर्य, सीता,बलवीर आदि मौजूद रहे।




जीवन परिचय
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म गुजरात प्रांत के नदियाड में हुआ था। उनके पिता का नाम झबेर बाई और माता का नाम लाडबा देवी था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में दो बड़े सत्याग्रह किए और 1942में भारत छोड़ो आंदोलन का मार्गदर्शन किया।उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर, प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर,कम्पोजिट विद्यालय सवनगी, नेवढ़िया,हारीपुर, पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी, शिव प्रताप इंटर कालेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कालेज अमेठी आदि शिक्षण संस्थाओं में सरदार पटेल की जयंती उत्साह से मनाई गई।