news-details

शिक्षक बाबू राम तिवारी का निधन

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी। शिक्षक के रूप में समाज को अद्वितीय सेवाएं देने वाले शिक्षक बाबू राम तिवारी -82अब दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई हैं। बड़ी संख्या में शनिवार को लोग पैतृक गांव पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।बाबूराम तिवारी ने अपने जीवन में सैकड़ों छात्रों को शिक्षा देकर समाज में शिक्षक के रूप में अलग पहचान बनाई थी। सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री रानी अमिता सिंह, एमएलसी गोबिंद नारायण शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, बीआरसी शिव प्रताप यादव, रणवीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, शिव प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक गिरिजा सिंह, प्रधानाचार्य संजय राव, नवल किशोर सिंह, विजय चौरसिया, देव मणि तिवारी प्रधानाचार्य ,बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार स्वामी नाथ शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, माता प्रसाद शुक्ल सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत लोग शामिल रहे।सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया।क्षेत्र के शिक्षकों और सामाजिक लोगों ने कहा कि बाबूराम तिवारी का जाना शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है।