news-details

शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा

You can share this post!

 

pardarshi vikas news lucknow
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने शिक्षा विभाग को पूरी तरह कमजोर कर दिया है, जिससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। बड़ी संख्या में सरकारी प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे आम लोगों के लिए बच्चों को पढ़ाना कठिन होता जा रहा है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार से दूर कर रही है। उनका कहना है कि पढ़े-लिखे लोग सवाल करते हैं, इसलिए सरकार शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है।उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार किया गया, मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाया गया और छात्रों को लैपटॉप वितरित कर डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। साथ ही उन्होंने शिक्षामित्रों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति के लिए पूरी तरह भाजपा सरकार जिम्मेदार है।