news-details

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बोले- बंगाल में लागू करेंगे UCC और घुसपैठ पर होगी सख्ती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भारत में आए लोगों और राष्ट्रीय सुरक्षा या देश की संस्कृति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों को राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश भेजा जाएगा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए जाएंगे और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बीएसएफ को आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता दी जाएगी। अधिकारी ने भारतीय सेना के सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 'एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान' के संकल्प को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल का विरोध करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और सामाजिक व संवैधानिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।