
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत गौहनिया में एक महिला और उसके दस वर्षीय पुत्र की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने दुर्घटना में हुई दो मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त/पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।गौहनिया के पूरे पंडित गांव के सुरेन्द्र कुमार की पत्नी सरिता और उसके पुत्र सत्यम् -10की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और कुदरत से परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।