news-details

सड़क दुघर्टना में घायल अनुदेशक की इलाज के दौरान मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। जनगणना ड्यूटी से घर वापस जाते समय सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप में घायल एक महिला अनुदेशक की जान लम्बे इलाज के बाद भी नहीं बच सकी। बुधवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रज्ञा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारा करनाई मुसाफ़िखाना में अनुदेशक पद पर तैनात थी l जिनकी ड्यूटी जनगणना 2027 में प्रगणक पद  हाउस लिस्टिंग ब्लॉक न.806 बेसारा पश्चिम क्षेत्र में लगी थी l जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कर्तव्य संपादन में संलग्न थीं I  29 मई 2026 को पश्चिम बेसारा से जनगणना ड्यूटी कर तेज धूप में घर वीरीपुर जामो अपने पति रविशंकर यादव के साथ जा रही थीं,कि तेज रफ्तार अनियंत्रित चारपहिया वाहन मारुति न.UP32RR9648 ने नीमी कुटिया तिराहे जनपदीय राजमार्ग जामो-भादर पर जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए l रविशंकर यादव का इलाज संजय गांधी हॉस्पिटल मुन्शीगंज अमेठी,और प्रज्ञा जी का इलाज अपेक्स हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा था l  मंगलवार की रात प्रज्ञा  की  मौत हो गई I उनके पति रविशंकर यादव का इलाज अभी चल रहा हैl मौत की सूचना पर शिक्षक समुदाय में शोक की लहर छा गई है l

 

शिक्षक व अनुदेशकों ने जताया गहरा शोक

अमेठी। सड़क दुघर्टना में अनुदेशक की मौत पर अनुदेशक कल्याण समिति ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी शिक्षक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। जू हा स्कूल के जिलाध्यक्ष अब्दुल रसीद, रमाकांत मौर्य, संजीव भारती,
जिलाध्यक्ष रामजी यादव, राजेश चौधरी, उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, सर्वेश कृष्ण यादव, ललित कुमार, विनोद यादव, अशोक यादव,बविता सिंह,अल्कमा कौशर, प्रज्ञा सिंह,सीमा सिंह, सुमन आदि शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।