news-details

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/ मुसाफिरखाना। शुक्रवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के मझगंवा मोड़ के पास हुई है। मृतक की पहचान रवानिया पूरब निवासी 35 वर्षीय इंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने इंद्र कुमार यादव की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल इंद्र कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।