news-details

सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र में परसा गोडरी से नदईपुरवा (दक्षिणी) तक बनने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क परसा गोडरी पक्की रोड से बमडेरा ग्राम पंचायत के नदईपुरवा (दक्षिणी) स्थित पूर्व बीडीसी अवधराम मिश्रा के आवास तक बनाई जाएगी।इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई 0.680 किलोमीटर है, जिसके निर्माण पर करीब 42.01 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में मजबूत सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।