news-details

सड़क हादसों पर सख्त हुआ पुलिस प्रशासन, एसपी ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात: जनपद में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली गांव के पास हुए सड़क हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था और संभावित जोखिम वाले बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार तत्काल कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।इसके बाद पुलिस कार्यालय में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जनपद के ब्लैक स्पॉट, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं और पुलिस व लोक निर्माण विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित निरीक्षण और समीक्षा बैठकें जारी रहेंगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो।