news-details

सड़क हादसा: बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के बभनान-खोड़ारे मार्ग पर शाहनगर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक बभनान से खोड़ारे की ओर जा रही थी। शाहनगर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर खोड़ारे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।घायलों की पहचान प्रिंस तिवारी और पाटनदीन यादव के रूप में हुई है, जो आदिशक्ति नगर भटहा बभनान के निवासी हैं। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।