news-details

सत्य , प्रेम, मानवता और मानव कल्याण का संदेश देती है कबीर की वाणी

You can share this post!

 

 

अमेठी में मनाई गई संत कबीर की 629वीं जयंती

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। संत शिरोमणि कबीरदास की629वीं जयंती पर अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।नगर स्थित बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष संत शिरोमणि कबीर और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार कोरी ने कहा कि भारतीय संत परंपरा में संत शिरोमणि कबीर का महान स्थान है। उनका जीवन सत्य , समानता और मानव कल्याण पर आधारित है। वरिष्ठ शिक्षक और बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक राम चन्द्र ने कहा कि कबीर ने धर्म के नाम पर होने वाले भेदभाव का डटकर विरोध किया और समानता और प्रेम का संदेश दिया। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने संत कबीर के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि गौतम बुद्ध और संत कबीर के विचारों में साम्यता है।जो विचार और शिक्षाएं समान हैं वहीं इस समय पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। मानवता प्रेम, भाईचारा और सदाचार ही सच्चा धर्म है। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने किया। बामसेफ के विधानसभा संयोजक फूल चंद्र बौद्ध, वरिष्ठ शिक्षक राजेश अकेला,राम प्रसाद, फूलचंद दाढ़ी, कुल रोशन एडवोकेट, बबलू तिवारी,मो इश्तियाक, अरूण कुमार शास्त्री आदि ने भी संत शिरोमणि कबीर दास की शिक्षाओं का स्मरण किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।