news-details

सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 9.17 लाख रुपये समेत छह आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में थाना रकाबगंज और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध सट्टे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 लाख 17 हजार 42 रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सट्टा सामग्री बरामद की गई है।डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा है। इसके बाद रकाबगंज और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पुत्र रमेश निवासी ईदगाह कटरा, योगेश निवासी आवास विकास कॉलोनी बोदला, दीपक पुत्र नानक चंद निवासी सिरकी मंडी, मनीष निवासी ईदगाह कॉलोनी, जाकिर निवासी राजनगर नई आबादी और वकील निवासी नाला मस्जिद शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.17 लाख रुपये नकद, 286 सट्टा पर्चियां, डायरियां, कार्बन पेपर, पेन, पर्ची गड्डियां, बैग और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।जांच में सामने आया कि गिरोह काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। मुख्य आरोपी दीपक के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।