news-details

सरसैया घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर सुफल मानव प्रयास फाउंडेशन की ओर से सरसैया घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी ने भी अपने जीवन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। उनकी जयंती पर अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में संस्था के अध्यक्ष राम चन्द्र बाजपेयी, उत्कर्ष बाजपेयी, अभिषेक शुक्ला, प्रकर्ष बाजपेयी, रजनीकांत दीक्षित, ऋषि शुक्ला, आयुष बाजपेयी एवं अंश सिंह ने सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।