news-details

सरस्वती शिशु मंदिर में इंटरलॉकिंग कार्य और आरओ प्लांट का लोकार्पण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो | कसया, कुशीनगर। कसया। सोमवार को कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, कसया में इंटरलॉकिंग कार्य एवं आरओ प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया।विधायक के विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दे रही है। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य से विद्यालय परिसर में आवागमन सुगम होगा, जबकि आरओ प्लांट से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण है। विद्यालय में इन सुविधाओं के शुरू होने से छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अन्य उपस्थित लोगों ने लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त की।