
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। शनिवार को तिवारीपुर में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का गुणगान करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल करने और नई पीढ़ी को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और बहुजन महापुरुषों का साहित्य पढ़ने के संदेश दिए गए। अम्बेडकर सेवा समिति की स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री ने सामूहिक त्रिसरण पंचशील के बाद कार्यक्रम प्रारंभ कराया।समिति की ओर से शिवचरण कोरी,राम सजीवन, दर्शन प्रसाद, बृजेश कुमार और रामजी कनौजिया ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता शिव प्रकाश मौर्य ने की।शिवप्रकाश मौर्य ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को युगपुरुष बताया और नई पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने के संदेश दिए विशिष्ट अतिथि कवि रामचंद्र सरस ने सुमधुर बुद्ध वंदना प्रस्तुत की और अपने गीतों के माध्यम से बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का गुणगान किया। मुख्य अतिथि संजीव भारती ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 14अप्रैल 1891को महू छावनी में सूबेदार रामजी राव के घर जन्म लेने वाले बाबा साहब डॉ अम्बेडकर माता पिता की चौदहवीं संतान थे। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान पिता के फौज में होने से उन्हें स्कूल में दाखिला तो मिल गया, परंतु अछूत होने के कारण छात्र जीवन में उन्हें हृदय विदारक अपमान झेलना पड़ा। अश्पृश्यता,छुआछूत और अन्य तमाम सामाजिक बुराईयों से लड़ते हुए उन्होंने अपना कैरियर निर्माण किया और 32डिग्रियां हासिल कर दुनिया के सबसे बड़े विद्वान बने और आज भी सबसे बड़े विद्वान बने हुए हैं, कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर पाया है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को जीने वाले लोगों की संख्या दुनिया में अनगिनत है। भारत में साढ़े तीन लाख से अधिक प्रतिमाएं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की लगी है। दुनिया के अन्य देशों में उनकी तीन सौ से अधिक है। विश्व के125देशों में अम्बेडकर जयंती समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाई जाती है।सभा को विशिष्ट अतिथि के रूप में ठेंगहा इंटर कालेज के उप प्राचार्य ध्रुव राज, प्र अ और अम्बेडकर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष श्याम लाल याम लाल, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, भीमसेन इंटर कालेज के प्रवक्ता राजेश अकेला, अध्यक्ष शिवचरन कोरी आदि ने संबोधित किया। वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के मंत्री ललित कुमार, बसपा के विधानसभा महासचिव श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सेक्टर अध्यक्ष किसुन पाल, शिवनंदन , सोनिया, माधुरी,राखी, कमलेश, शीला, वंदना आदि मौजूद रहे।
नौनिहालों ने प्रस्तुत किए गीत संगीत
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। आयोजन समिति की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया।हम भीम राव के बच्चे हैं,उनको समझा देना --गीत पर छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर दुनिया के ऐसे महापुरुष हैं जिनका मरणोपरांत सबसे अधिक सम्मान हो रहा है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर सर्वसमाज के मसीहा थे। उन्होंने राजनीति और धर्म, दोनों मामले में विश्व का मार्गदर्शन किया है। सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी को दूर करना, राजनीतिक सत्ता पर अधिकार और बुद्धं सरणं गच्छामि -उनका सबसे बड़ा संदेश है।