news-details

सर्वजन हिताय बसपा की नीति : जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र ने भेंटुआ विकासखंड की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा संविधान के अनुरूप शासन और कानून का राज स्थापित करने के लिए संघर्षरत है। उनके अनुसार कांशीराम ने गरीबों, दलितों और पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए बसपा का गठन किया। जिला सचिव राजपाल ने कहा कि बसपा ने पिछड़ी जातियों को राजनीति में आगे बढ़ाने का अभियान चलाया। उन्होंने सपा पर बहुजन महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाते हुए पीडीए को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान विक्रांत गौतम, भीमराव बौद्ध, अनुज तिवारी और मोहित शर्मा मौजूद रहे।