news-details

सपहाँ बाजार में सपहाँ हीरो मोटर्स का शुभारंभ, सांसदों-विधायकों समेत जुटे जनप्रतिनिधि

You can share this post!

 

सपहाँ बाजार, कुशीनगर। कसया क्षेत्र के मेन मार्केट सपहाँ बाजार में सपहाँ हीरो मोटर्स का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवरिया और कुशीनगर के सांसदों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रोपराइटर गौरव जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए कारोबार की सफलता की कामना की। समारोह में देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, कुशीनगर नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही और हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव मौजूद रहे।इस अवसर पर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना को विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। वहीं, सांसद विजय कुमार दुबे ने व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार को स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने भी प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कारोबार की निरंतर प्रगति और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की कामना की।कार्यक्रम के स्वागतकर्ता एवं फाजिलनगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर गौरव जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।सपहाँ बाजार के मेन मार्केट में हीरो मोटर्स के खुलने से आसपास के ग्राहकों को दोपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।