news-details

सपा प्रदर्शन के बाद 225 लोगों पर मुकदमा, राजनीतिक हलचल तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में 11 जून को हुए समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा जिलाध्यक्ष समेत 25 नामजद और करीब 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।पुलिस के अनुसार, इस दौरान यातायात बाधित हुआ और आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकारियों द्वारा समझाने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।मुकदमे में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा के साथ-साथ कई पूर्व विधायक और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है।इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सपा ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।