
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अमेठी में आयोजित कार्यक्रमों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। विधायक महाराजी प्रजापति के नेतृत्व में हुए आयोजन में पौधरोपण, सम्मान समारोह और स्नेह भोज के दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम को सपा के भीतर शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में हुए आयोजनों के बीच गुटबाजी की चर्चाएं भी तेज रहीं।कार्यक्रम में विधायक महाराजी प्रजापति के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटी, जबकि अन्य स्थानीय नेताओं के कार्यक्रमों की तुलना में यह आयोजन अधिक प्रभावी माना गया। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावों से पहले सपा की आंतरिक ताकत दिखाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. रूदल यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोई गुमराह नहीं कर सकता और जनता सब कुछ समझती है। वहीं विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि वे अपने राजनीतिक आदर्शों के साथ जनता की सेवा में समर्पित हैं और 2027 में जनता फिर से उन्हें समर्थन देगी।