news-details

सपा कार्यकर्ताओं का कर्नलगंज तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को कर्नलगंज तहसील का घेराव कर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर के बाहर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कर्नलगंज नेहा मिश्रा को सौंपा गया।इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व सपा विधायक योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे और सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "महंगाई ने तोड़ी कमर, जवाब दो भाजपा सरकार", "रसोई हुई बेहाल, भाजपा जिम्मेदार" और "महंगे सिलेंडर महंगा तेल, भाजपा सरकार फेल" जैसे नारे लगाए। जुलूस कर्नलगंज डाक बंगले से शुरू होकर तहसील परिसर तक पहुंचा।पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान और व्यापारी वर्ग पूरी तरह परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं और आम नागरिक सभी समस्याओं से जूझ रहे हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने चेतावनी दी कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, जिलेभर में इसी तरह के आंदोलन जारी रहेंगे।