
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा सदर-268 के सेक्टर सैहारा में सेक्टर और बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा, जिला, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ सदर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी मोहम्मद मुबाशिर मौजूद रहे।बैठक में पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं के सामने रखी।जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ने कहा कि सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से कथित रूप से नाराज जनता बसपा शासन को याद कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बसपा के समर्थन में माहौल बन रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आसिफ खान, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम, मंडल प्रभारी विक्रम गौतम, राजेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।