news-details

सपा-भाजपा से जनता दुखी, मायावती के शासन की याद: संजय कुमार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

मुंशीगंज क्षेत्र के सरायखेमा में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की बूथ कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आकाश आनंद की बसपा में वापसी और उन्हें नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पूर्व जिला प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ने कहा कि बसपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समता मूलक समाज और कानून के राज की स्थापना की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली से दुखी है और सुशासन व विकास के लिए मायावती के शासन को याद कर रही है। विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने मायावती सरकार के कार्यकाल की योजनाओं और कानून व्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उनके शासन में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और सर्वसमाज के हित में कई योजनाएं संचालित की गईं। संग्रामपुर क्षेत्र में विधानसभा कोषाध्यक्ष कुल रोशन एडवोकेट ने भौसिंहपुर और ठेंगहा सेक्टर में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की।