news-details

सपा-भाजपा से जनता दुःखी, 2027 में बसपा सरकार का दावा: नन्हे सिंह चौहान

You can share this post!

2027 का रण तैयार, बसपा ने भरी हुंकार

पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की बैठक केशव नगर में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के शेष कार्यों को 10 सितंबर तक पूरा करने की रणनीति बनाई गई। विधानसभा क्षेत्र को आठ जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में तीन-तीन जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में बसपा के मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों सरकारों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के कार्यकाल में सर्वसमाज के हित में कई योजनाएं संचालित की गईं, जिन्हें बाद की सरकारों ने बंद कर दिया।नन्हे सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता कानून के राज और बेहतर व्यवस्था के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर उम्मीद से देख रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी और मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी।जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ने भी प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल होने का दावा किया। वहीं, सामाजिक भाईचारा कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष मकबूल खां ने मायावती के शासनकाल में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने संगठन के गठन से लेकर बसपा तक के राजनीतिक सफर पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का संदेश आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। इस दौरान राजपाल पाल, राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध, श्याम कुमार, रामफल, मिश्रीलाल बौद्ध, कुसुम राज, मंजीत कुमार और त्रिभुवन गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक सम्मान देने का दावा
बसपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि उनकी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा पर ब्राह्मण समाज के युवाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। मिश्र ने कहा कि बसपा सर्वसमाज के हितों की बात करती है और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।