news-details

सपा , भाजपा को देख चुकी यूपी की जनता,2027में सर्वसमाज बसपा के साथ रहेगा -डा विजय प्रताप गौतम

You can share this post!

 

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की प्रयागराज जिले की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में पूर्व एम एल सी और मुख्य मंडल प्रभारी डॉ विजय प्रताप गौतम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम, अमरेन्द्र बहादुर भारती, जगन्नाथ पाल ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में सेक्टर वार कैडर कैम्पों के आयोजन की कार्ययोजना तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को सर्वसमाज के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत करने के संदेश दिए गए।मुख्य अतिथि डॉ विजय प्रताप गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी।गरीबी , मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। जनता 2027में बदलाव की तैयारी कर चुकी है।मुख्य जोन इंचार्ज ने भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और ‌कहा कि तीनों पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं। सपा ने बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है।जब से भाजपा सरकार आई है जनता परेशान हैं। भाजपा को लाइन में लगाने के लिए सर्वसमाज बसपा के साथ तेजी से जुड़ रहा है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष टी एन जैसल ने किया। मंडल प्रभारी आर के गौतम, राजेश तिवारी, आलोक चौधरी आदि मौजूद रहे।