
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। सनातन सेवा सत्संग समिति की ओर से आयोजित ‘सनातन की विभूतियां प्रश्नोत्तरी परीक्षा 2026-27’ के तहत गुरुवार को के.डी.के.एल. शास्त्री इंटर कॉलेज, नौबस्ता में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और महापुरुषों के जीवन आदर्शों से परिचित कराना रहा।कक्षा आठ में दिव्यांशु सिंह ने प्रथम, व्योम गुप्ता ने द्वितीय और आर्यन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में आराध्या प्रथम, आस्था श्रीवास्तव द्वितीय और सीता कश्यप तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ठाकुर हिमांशु सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त उद्योग घनश्याम दीक्षित और रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी राधेश्याम शुक्ला शामिल हुए। समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र तथा प्रभारी सेवानिवृत्त कैप्टन अनिल चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है।