news-details

समर्पण और संगठन के प्रतीक स्व. दीपक शर्मा को श्रद्धांजलि सभा में नमन

You can share this post!

 

कानपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत मिलन केंद्र एवं विभाग संयोजक, स्थापना काल के समर्पित बजरंगी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रहे स्वर्गीय दीपक शर्मा के आकस्मिक निधन (08 अप्रैल 2026) पर रविवार को राजस्थान भवन, कराचीखाना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद गणमान्यजनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पनकी मंदिर के महंत जितेंद्रदास महाराज, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने कहा कि साधनविहीन रहकर भी यदि व्यक्ति में राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो वह असंभव को भी संभव कर सकता है। स्व. दीपक शर्मा इसका जीवंत उदाहरण थे। उन्होंने अपने जीवन से सच्चे कार्यकर्ता के कर्तृत्व की नई परिभाषा प्रस्तुत की।

श्रद्धांजलि सभा में विहिप प्रांत कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक अमिताभ बाजपेई, नीरज चतुर्वेदी, रवींद्र पाटनी, विकास जायसवाल, अर्चना तिवारी, योजना बाजपेई, मंजू त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, मानू अवस्थी, आशीष गुप्ता, अमरनाथ, नरेश तोमर और कालीचरण सहित अनेक लोगों ने दीपक शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।