news-details

समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, योगी महाराज ने यूपी को माफियाओं से मुक्त किया - अमरेन्द्र सिंह पिंटू

You can share this post!

 

भाजपा नेता ने जंगलरामनगर में लगाई जनसंवाद चौपाल

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने जंगलरामनगर में जनसंवाद चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गुणगान किया। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने सांसद कार्यकाल में अमेठी में विकास की गंगा बहाने का काम किया है।आज भी अमेठी की जनता से उनका स्नेह पहले जैसा बना हुआ है। अमेठी की जनता को केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बुधवार को जंगलरामनगर में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने चौपाल लगाई थी। उनकी चौपाल में महिलाओं की ओर से 34शिकायतें आईं थीं। गुरुवार को पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह जंगलरामनगर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ चौपाल लगाकर जनता से आत्मीय संवाद किया। पार्टी की ओर से टिकट मिलने मिले, इसके लिए बुजुर्गों से आशीर्वाद भी मांगा।चौपाल में अरूण सिंह, गजराज सिंह, विजय सिंह, मंजीत सिंह, अश्विनी सिंह, ध्रुव राज वर्मा, विजय पाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

 

पिछले 12साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सभी समस्याओं का हल करके एक भारत -श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया है।इस संकल्प को पूरा करने में दीदी स्मृति ईरानी  प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र अब भारत की विदेश नीति और रक्षा नीति का लोहा मानने लगे हैं।  मुख्यमंत्री योगी महाराज के बुलडोजर ने माफियाओं को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर लगातार आगे बढ़ रही है।
अमरेन्द्र सिंह पिंटू

 

संगठन के कार्यक्रमों से दूर हैं टिकट के अधिकांश दावेदार 

अमेठी। जिले की चार विधानसभाओं में 2027में भाजपा से टिकट के लिए दो दर्जन से अधिक दावेदार हैं। सभी दावेदार अपने अपने तरीके से जनता के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं। अमरेन्द्र सिंह पिंटू को छोड़कर कोई चौपाल नहीं लगा रहा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर जिला संगठन को प्रतिदिन के लिए कोई न कोई कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। टिकट के  दावेदार पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ लीडर अन्य दलों के बड़े नेताओं के सम्पर्क में भी बने हुए हैं।