news-details

*सलेमपुर में लेखपाल पर हमले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना*

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया 

देवरिया सलेमपुर में लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा पर हुए हमले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सलेमपुर तहसील इकाई ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे।संघ पदाधिकारियों के अनुसार 14 जून को राजस्व कार्य के दौरान लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में नामजद मुख्य आरोपी उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से लेखपालों में रोष व्याप्त है। संघ ने चेतावनी दी है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।तहसील इकाई सलेमपुर के अध्यक्ष लवकमुद्दीन अंसारी ने कहा कि घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी में देरी से थाना खुखुंदू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही थाना प्रभारी की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। लेखपालों का पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की होगी।धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश कुमार, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, बृजेश पांडेय, पवन सिंह, रितेश आर्य, अभिनव मिश्रा, हरीश, अशोक कुमार, प्रीति मिश्रा, संदीप सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। सभी ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।धरना-प्रदर्शन के कारण तहसील क्षेत्र में कई राजस्व कार्य प्रभावित रहे। लेखपालों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।