
PARDARSHI VIKASH NEWS सलेमपुर (देवरिया)। क्षेत्र के मरीजों को अब किडनी संबंधी उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गोरखपुर के प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र सिंह ने रविवार को सलेमपुर के हरैया स्थित शांति डायग्नोस्टिक सेंटर में अपनी साप्ताहिक ओपीडी की शुरुआत की। वह अब प्रत्येक रविवार को यहां मरीजों को परामर्श देंगे।ओपीडी के प्रथम दिवस पर शांति डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक डॉ. धर्मेंद्र मणि तिवारी के नेतृत्व में डॉ. धीरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. अविनाश त्रिपाठी, पुष्कर उपाध्याय, उपेंद्र मणि तिवारी, डॉ. एस.एन. द्विवेदी, डॉ. आशुतोष कुशवाहा तथा मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह किडनी की पथरी, किडनी संक्रमण, पेशाब संबंधी समस्याओं समेत गुर्दा रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से अधिकांश किडनी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।प्रबंधक डॉ. धर्मेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि शांति डायग्नोस्टिक सेंटर, मझौली मोड़, स्टेट बैंक के सामने, हरैया में प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे सलेमपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।