

वाराणसी। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को वाराणसी के श्री धर्म संघ शिक्षा मंडल, दुर्गा कुंड में भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं संस्थापक लक्ष्मण ईमानदार वकील एवं माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ प्रचारक वीरेंद्र जयसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय संगठन प्रमुख संजय पचपोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पं. जगजीतन पांडे महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे शामिल हुए। सभी अतिथियों का सहकार भारती द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, आगामी योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सहकारिता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकार भारती समाज में सहकारी भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं एवं जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
“सहकारिता भारत की परंपरा और सामाजिक संरचना का अभिन्न हिस्सा है। सहकार भारती इस विचार को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। संगठित प्रयासों से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।” -वीरेंद्र जयसवाल (संघ प्रचारक)
“सहकार भारती का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। हमें आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता के साथ सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा।”
-दीपक चौरसिया (राष्ट्रीय महामंत्री)
“प्रदेश में सहकार भारती तेजी से मजबूत हो रही है। आगामी समय में हम हर जिले में प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”
-अरविंद दुबे (प्रदेश महामंत्री)
