
pardarshi vikas agra
सहकार भारती के आगरा मंडल में आयोजित तीन दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रदेश संगठन प्रमुख कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा विभाग संयोजक राकेश शुक्ला सहित सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।प्रवास की शुरुआत प्रथम दिन मथुरा जिला एवं मथुरा महानगर से हुई। दूसरे दिन आगरा महानगर और आगरा जिला में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया, जबकि तीसरे दिन फिरोजाबाद महानगर एवं जिला में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

इस दौरान सभी जिलों और महानगरों की कार्यकारिणी के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए पदों पर सहमति बनी और निष्क्रिय पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।आगरा मंडल कार्यालय में मैनपुरी के पदाधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श कर आगामी कार्यक्रमों और संगठन की दिशा पर चर्चा की गई। प्रवास के बाद प्रदेश स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अध्यक्ष और महामंत्री को भेजी गई है, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा और भविष्य में सहकारिता के विस्तार को नई दिशा देगा।