news-details

सहकार भारती बरेली विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बरेली। सहकार भारती बरेली विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार को बरेली में शुरू हुआ। कार्यक्रम का समापन 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह और प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद श्रद्धेय इनामदार जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मंच पर अतिथियों का स्वागत विभाग प्रमुख दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष धारा सिंह, महिला प्रमुख सिंघल बहन जी, अभिनव कश्यप और सर्वेश त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। अभ्यास वर्ग को डॉ. उदय जोशी, श्रुति गंगवार, महाराज सिंह, अरविंद दुबे और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप वर्मा ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता छतरपाल सिंह ने की, जबकि संचालन संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रमुख हरेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रमुख जैल सिंह, प्रदेश प्रमुख अभिनव कश्यप, विभाग प्रमुख दिग्विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभ्यास वर्ग में सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।