news-details

सफाई कर्मी साधूराम का निधन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  विकास खंड अमेठी की महमूदपुर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी साधूराम अब इस दुनिया में नहीं रहे। काफी समय से अस्वस्थ साधूराम का गुरुवार की शाम निधन हो गया। अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम नेवढ़िया में हुआ। अन्त्येष्टि में सैकड़ों लोग शामिल हुए और अंतिम दर्शन किए। शुक्रवार को विकास खंड सभागार में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त ने कहा कि साधूराम के रूप में हमने एक अच्छा साथी और सहयोगी खो दिया है। उनका कार्य-व्यवहार और विभाग में दी गई सेवाएं कभी भुलाई नहीं जा सकतीं।भादर विकास खंड के अध्यक्ष रामबली गौतम ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में संघ और समाज परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार पर भगवान बुद्ध की करुणा हो, तथागत इस अपार कष्ट को सहन करने की क्षमता और शक्ति प्रदान करे। परिवार की यथा संभव मदद की जाएगी।विमल कुमार मौर्य,जीत लाल मौर्य, रामराज यादव,हरी लाल, राजेश गुप्ता,राम सजीवन शर्मा,,श्याम लाल, संतोष कुमार, अर्जुन वर्मा, रेखा यादव,मालती मिश्र,किस्मती,चन्द्रावती, दयाराम, माखनलाल, शिवकुमार, प्रेमसागर, ग्राम प्रधान ललईराम , अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री, अम्बेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष गजाधर गौतम,राम बोध, शिवकुमार, गुरु प्रसाद मौर्य आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।