news-details

सडकोरा में निकली भव्य शोभायात्रा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

जनपद के ग्राम सडकोरा में संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस दौरान पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समानता के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि इंजी.चंद्रशेखर अहिरवार उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ अतिथि बंसती लारिया, सुरेंद्र लारिया, कमलेश कुमार, पत्रकार इंद्रजीत गौतम, डा. हरवेन्द, हरपाल जरया, राजकुमार भारती, राजकुमार, प्रमोद कुमार एवं कृपाल गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि डा.अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत करना होगा, तभी समाज का वास्तविक उत्थान संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभाएं। इस दौरान राजकुमार (सडकोरा), वंशी राम, हरिराम गौतम, सुनील गौतम, संतोष जाटव, दयालीराम, धर्मेंद्र, कमलेश, सुक, नारायन चौधरी, गिरधारी, मनोज कुमार चौधरी, नरेंद्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, राहुल चौधरी, दयाराम अहिरवार, सुकदीन चौधरी, सुरेश, रामबगस, महेश जाटव सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।