news-details

सचेंडी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सचेंडी पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।बताया गया कि फैक्ट्री चकरपुर मंडी से करीब आधा किलोमीटर पहले सर्विस रोड स्थित ऑडिटोरियल बिल्डिंग में संचालित हो रही थी। गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।आग की सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। फायर कर्मियों ने आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के साथ ही बुझाने का प्रयास शुरू किया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका भी आकलन नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है। दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।