news-details

सच्चे दोस्त फाउंडेशन का वार्षिक शरबत एवं पना वितरण कार्यक्रम संपन्न

You can share this post!

 

कानपुर। सच्चे दोस्त फाउंडेशन सेवा समिति द्वारा रविवार, 24 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर तक चंद्रलोक गेस्ट हाउस, दामोदर नगर स्थित वैष्णो देवी मार्ग के बाहर राहगीरों के लिए “विशाल शरबत एवं पना वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने शरबत और पना का रसास्वादन किया और राहत महसूस की। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों, श्रमिकों और आम जनता को ठंडक और राहत प्रदान करना रहा। संस्था के संयोजक ज्योतिर्विद अनुराग वाजपेयी ने बताया कि सच्चे दोस्त फाउंडेशन विगत दस वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय है और दीन-दुखियों तथा वंचितों के सुख-दुख में सहभागी बनकर मानवीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. शरद मिश्रा (अध्यक्ष), डॉ. दिनेश शुक्ला (संरक्षक), पं. सत्येंद्र द्विवेदी (संरक्षक), राकेश सिंह कुशवाह (संरक्षक), पं. विकास मिश्रा (उपाध्यक्ष), अभिलाष पालीवाल (महासचिव), ठा. आशीष सिंह (कोषाध्यक्ष), एडवोकेट अरविंद चौहान (उपाध्यक्ष), आशीष कुमार दीक्षित (मीडिया प्रभारी), निमिष त्रिपाठी, हरिओम पांडेय, विराज भदौरिया, आशीष वाजपेयी, नितिन पालीवाल, ऋषभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में आदित्य प्रकाश बाजपेई, अंकित दीक्षित, प्रांजुल द्विवेदी, अमन बाजपेई, पुनीत श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अशोक शुक्ला, डॉ. स्वतंत्र शुक्ला, अभिषेक मिश्र, राम प्रताप सिंह सेंगर, कैप्टन शशिकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने राहगीरों को शीतल शरबत और पना वितरित कर गर्मी से राहत दिलाई। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।