news-details

सायरा वाड्रा से जुड़े भूमि विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, SDM और SHO को किया तलब

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra की जेठानी सायरा वाड्रा से जुड़े उत्तराखंड के किच्छा स्थित 8 एकड़ खान फार्म भूमि विवाद में Uttarakhand High Court ने सख्त रुख अपनाया है। जबरन कब्जे और प्रशासन की कथित मिलीभगत के आरोपों वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित एसडीएम और किच्छा कोतवाली के थाना प्रभारी को 6 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। अदालत ने 11 जून को सिविल कोर्ट द्वारा दिए गए यथास्थिति (स्टे) आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। याचिकाकर्ता सिकंदर आलम खान ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की कथित मिलीभगत से विवादित फार्म पर कब्जा किया गया, पुरुषों को बाहर निकाल दिया गया, जबकि महिलाओं, बच्चों और पशुओं को परिसर के भीतर ही रोके रखा गया। दूसरी ओर विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर सायरा वाड्रा और नसरीन सांगा पक्ष आमने-सामने हैं। मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जवाब मांगा है, जबकि कांग्रेस की ओर से भी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। अब इस बहुचर्चित भूमि विवाद में सभी की निगाहें 6 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।