
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/गौरीगंज। महिला कल्याण विभाग द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजना के तहत सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री वी०पी० वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान किया गया। विभाग की ओर से नवजात बालिकाओं को बेबी किट भी वितरित की गई। इस दौरान उपस्थित परिजनों को बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में पंपलेट के जरिए जानकारी दी गई।इस अवसर पर डीएमसी ऋषि कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव,नर्सिंग ऑफिसर सन्नो देवी,सुनीता वर्मा, वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर ममता यादव ,स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। महिला कल्याण विभाग की इस पहल का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लिंग समानता को बढ़ावा देना और "बेटी है तो भविष्य है" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है|