news-details

सेवा सेतु कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष’ सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक सभागार, खड्डा में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।वक्ताओं ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पात्र व्यक्ति तक उनकी जानकारी और सुविधा पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय के साथ सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में जनसेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख शंशाक दुबे, डॉ. नीलेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, राजेश्वर सिंह, बीडीओ अनिल राय, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।